काली पूजा को लेकर हर ओर भक्ति का माहौल

लोहरदगा : जिले में काली पूजा की तैयारियां पूरी हो गयी है. काली पूजा को लेकर भक्तों में उत्साह है. पावरगंज स्थित दुर्गा बाड़ी में स्थापित मां काली की प्रतिमा को आकर्षक तरीके से सजाया–संवारा गया है. दुर्गा बाड़ी के सचिव बीरू दत्ता ने बताया कि पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस […]
लोहरदगा : जिले में काली पूजा की तैयारियां पूरी हो गयी है. काली पूजा को लेकर भक्तों में उत्साह है. पावरगंज स्थित दुर्गा बाड़ी में स्थापित मां काली की प्रतिमा को आकर्षक तरीके से सजाया–संवारा गया है.
दुर्गा बाड़ी के सचिव बीरू दत्ता ने बताया कि पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस बार काली पूजा पर विशेष आयोजन भी किया जायेगा. काली पूजा के लिए प्रसिद्ध निंगनी गांव में भी काली पूजा की तैयारियां पूरी हो चुकी है. निंगनी गांव में काली पूजा के मौके पर बकरे की बली दी जाती है. जहां दूर–दूर से लोग आकर मां काली की पूजा–अर्चना करते हैं. शहर के हटिया गार्डेन, ब्लॉक मोड सहित अन्य इलाकों में भी काली पूजा की तैयारियां हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




