नदी से दो शव बरामद शिनाख्त नहीं

Published at :18 Oct 2013 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
नदी से दो शव बरामद शिनाख्त नहीं

लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के बक्सी गुडगांवा नदी में एक युवक एवं एक युवती का शव नदी के बालू में दबा पाया गया. जानकारी के अनुसार नदी के बालू में दबी लाश को देख कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर थाना को दी. सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मी घटना स्थल पर […]

विज्ञापन

लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के बक्सी गुडगांवा नदी में एक युवक एवं एक युवती का शव नदी के बालू में दबा पाया गया. जानकारी के अनुसार नदी के बालू में दबी लाश को देख कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर थाना को दी. सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मी घटना स्थल पर जाकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

घटना स्थल पर मौजूद कोई भी व्यक्ति दोनों शवों को नहीं पहचान सका. घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि अन्यत्र दोनों की हत्या कर शव छिपाने के उद्देश्य से बालू में दबा दिया गया होगा. शव दोतीन दिन पूर्व की लग रही है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. एसपी सुनील भास्कर ने बताया कि पुलिस शीघ्र ही मामले के तह तक पहुंच जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola