पेड़ से ट्रक टकराया, तीन घंटे परिचालन बाधित

कुडू (लोहरदगा) : नेशनल हाइवे 75 कुडू–रांची मुख्य पथ पर हेंजला के समीप बरगद का विशाल पेड़ गिर गया एवं एक पेड़ पर लटक गया था. पेड़ के लटके डाली से कोयला लदा एक ट्रक टकरा गया. इससे नेशनल हाइवे में सुबह छह बजे से नौ बजे तक आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. बाद […]
कुडू (लोहरदगा) : नेशनल हाइवे 75 कुडू–रांची मुख्य पथ पर हेंजला के समीप बरगद का विशाल पेड़ गिर गया एवं एक पेड़ पर लटक गया था. पेड़ के लटके डाली से कोयला लदा एक ट्रक टकरा गया. इससे नेशनल हाइवे में सुबह छह बजे से नौ बजे तक आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.
बाद में ग्रामीणों ने आवागमन सुचारू करने में मदद की. तीन घंटे जाम से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी. भारी वाहनों का परिचालन दोपहर एक बजे तक ठप रहा. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी थी एवं गिरे पेड़ को हटाने का काम प्रारंभ हो गया था. बुधवार को खलारी से कोयला लेकर उत्तरप्रदेश जा रहा मालवाहक ट्रक (जेएच 05 एएच-5956) डाली से जा टकराया एवं सड़क जाम हो गया. दोपहर चार बजे से आवागमन चालू हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




