::::: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़े फरियादी

फोटो-एलडीजीए-3 उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंचे फरियादी.लोहरदगा. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में आये नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये. जनता दरबार में अपर समाहर्ता से संबंधित आठ, उप विकास आयुक्त से संबंधित छह, […]
फोटो-एलडीजीए-3 उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंचे फरियादी.लोहरदगा. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में आये नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये. जनता दरबार में अपर समाहर्ता से संबंधित आठ, उप विकास आयुक्त से संबंधित छह, आपूर्ति से संबंधित चार, सामाजिक सुरक्षा से संबंधित 32, जिला उद्योग केंद्र से संबंधित तीन, कल्याण विभाग से संबंधित एक, एसपी से संबंधित एक, एडीएमओ से संबंधित एक, जिला शिक्षा अधीक्षक से संबंधित चार, बीएस कॉलेज प्रिंसिपल से संबंधित एक, एसएम डीआइसी से संबंधित एक मामले जनता दरबार में आये. तमाम आवेदनों पर कार्रवाई का निर्देश देते हुए डीसी ने संबंधित विभाग को भेज दिया. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी शशि निलीमा डुंगडुंग भी मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




