गाड़ी तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों ने प्राथमिकी करायी

फोटो- एलडीजीए- 14 क्षति ग्रस्त सूमो.भंडरा/ लोहरदगा. भंडरा थाना में एक क्षतिग्रस्त सूमो नंबर जेएच 01 बीपी-7027 चालक इरफान अंसारी ने सरेंडर करते हुए बताया कि रांची से भंडरा आने के क्रम में कुछ शराबियों ने मेरे साथ मारपीट की एवं गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके कुछ देर बाद करांजी गांव के कुछ लोग […]
फोटो- एलडीजीए- 14 क्षति ग्रस्त सूमो.भंडरा/ लोहरदगा. भंडरा थाना में एक क्षतिग्रस्त सूमो नंबर जेएच 01 बीपी-7027 चालक इरफान अंसारी ने सरेंडर करते हुए बताया कि रांची से भंडरा आने के क्रम में कुछ शराबियों ने मेरे साथ मारपीट की एवं गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके कुछ देर बाद करांजी गांव के कुछ लोग भंडरा थाना आकर इरफान अंसारी पर करांजी गांव के मंगरा उरांव 45 वर्ष को धक्का मार कर भागने का आरोप लगाया. ग्रामीणों का कहना है कि चालक इरफान अंसारी मंगरा को धक्का मार कर भाग रहा था. इसी क्रम में रोकने के लिए ग्रामीणों ने गाड़ी में रोड़ेबाजी की. इससे इरफान की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया. मामले को लेकर भंडरा थाना में दोनों पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




