विशेष पेंशन शिविर आठ को पेशरार में

लोहरदगा. जिला प्रशासन के तत्वावधान में आठ जून को पेशरार में विशेष पेंशन शिविर का आयोजन किया जायेगा. सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी शब्बीर अहमद ने बताया कि विगत 20 मई को पेशरार प्रख्ंाड में हुए जनता दरबार में में विभिन्न पंचायतों से सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संबंधित सैंकड़ो आवेदन प्राप्त […]
लोहरदगा. जिला प्रशासन के तत्वावधान में आठ जून को पेशरार में विशेष पेंशन शिविर का आयोजन किया जायेगा. सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी शब्बीर अहमद ने बताया कि विगत 20 मई को पेशरार प्रख्ंाड में हुए जनता दरबार में में विभिन्न पंचायतों से सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संबंधित सैंकड़ो आवेदन प्राप्त हुए थे. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष पेंशन शिविर लगाने का निर्णय लिया है. इसके तहत आठ जून को पेशरार, रोरद, तुईमू, सिरम, हेसाग पंचायत मंे विशेष पेंशन शिविर लगाकर मामले का निष्पादन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पेशरार एवं रोरद के लिए पेशरार बाजार टांडड़, सिरम के लिए मध्य विद्यालय सिरम, तुईमू के लिए पंचायत भवन एवं हेसाग के लिए सीआरपीएफ कैंप में शिविर लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




