::3::: एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरा करें

Published at :21 Jun 2015 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
::3::: एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरा करें

डीडीसी ने भंडरा प्रख्ंाड में किया समीक्षा बैठकफोटो- एलडीजीए- 7 बैठक करते डीडीसी.भंडरा/लोहरदगा. डीडीसी दानियल कंडुलना ने भंडरा प्रखंड कार्यालय में विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में मनरेगा, 13वें वित्त, इंदिरा आवास सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की. मनरेगा के तहत बन रहे सिंचाई कूप को प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के […]

विज्ञापन

डीडीसी ने भंडरा प्रख्ंाड में किया समीक्षा बैठकफोटो- एलडीजीए- 7 बैठक करते डीडीसी.भंडरा/लोहरदगा. डीडीसी दानियल कंडुलना ने भंडरा प्रखंड कार्यालय में विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में मनरेगा, 13वें वित्त, इंदिरा आवास सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की. मनरेगा के तहत बन रहे सिंचाई कूप को प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने सिंचाई कूप के धंसने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी. अन्य योजनाओं में जो भौतिक रुप से पूर्ण है उसका अभिलेख बंद करने का निर्देश भी दिया. 13वें वित्त आयोग द्वारा संचालित योजनाओं का भौतिक प्रतिवेदन और वित्तीय प्रतिवेदन जमा करने का निदेश सभी पंचायत सचिवों को दिया. बीडीओ अजय भगत को पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण कर योजनाओं की गुणवत्ता का पालन करने का निर्देश दिया. बैठक में सभी पंचायत सचिव, मनरेगा जेइ, बीपीओ मौजूद थे. बैठक मंे अनुपस्थित दो जेइ पर होगी कार्रवाई बीडीओ अजय भगत ने डीडीसी को बताया कि जेइ तौकिर अंसारी एवं गोविंद साहू नहीं थे. दोनों जेइ भंडरा प्रख्ंाड के मनरेगा एवं 13वें वित्त आयोग का काम देखते हैं. जिला के वरीय पदाधिकारी के बैठक करने पर भी ये नहीं आये. दोनों जेइ बैठक से लापता थे. यह एक गंभीर मामला है. दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए डीडीसी को पत्र प्रेषित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola