पेशरार प्रखंड में विशेष पेंशन शिविर आठ को

लोहरदगा. जिले के सुदूरवर्ती पेशरार प्रखंड में आठ जून को विशेष पेंशन शिविर का आयोजन किया गया है. विगत 20 मई को पेशरार प्रखंड में आयोजित जनता दरबार में प्रखंड के सभी पंचायतों से सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संबंधित आवेदन बड़ी संख्या में प्राप्त हुए थे. इससे पूर्व सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्र होने के कारण […]
लोहरदगा. जिले के सुदूरवर्ती पेशरार प्रखंड में आठ जून को विशेष पेंशन शिविर का आयोजन किया गया है. विगत 20 मई को पेशरार प्रखंड में आयोजित जनता दरबार में प्रखंड के सभी पंचायतों से सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संबंधित आवेदन बड़ी संख्या में प्राप्त हुए थे. इससे पूर्व सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्र होने के कारण इस प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में प्रचार-प्रसार के साथ पेंशन शिविर आयोजित नहीं किया गया है. ग्रामीणों की सुविधा के लिए पेशरार प्रखंड के सभी पंचायत क्षेत्रों में विशेष पेंशन योजना आयोजित की गयी है. जिसके अंतर्गत प्रख्ंाड क्षेत्र के पांच स्थानों में शिविर का आयोजन किया गया है. उपायुक्त ने इसके लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है. जिसमें बाजार टांड़ पेशरार में मनीष चंद्र उरांव, अंचल अधिकारी कुमारी गीतांजलि, अबुल हसन, अंचल निरीक्षक भीम उरांव, गौरांग प्रसाद हजाम, प्रखंड प्रसार पदाधिकारी श्रीनिवासन, अंबिका बड़ाइक, अंचल अधिकारी लीली एनोला लकड़ा, राजेंद्र कुमार कुजूर, अंचल निरीक्षक विनोद बाड़ा है. उपायुक्त ने तमाम लोगों से इस शिविर में आकर लाभ उठाने का आह्वान किया है. ज्ञात हो कि उपायुक्त ने सरकार से प्रखंड क्षेत्र के समेकित विकास के लिए 400 अतिरिक्त पेंशन योजना के आवंटन की मांग की थी. सरकार ने अतिरिक्त आवंटन उपलब्ध करा दिया है. यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक शब्बीर अहमद ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




