ईलाज के दौरान लकड़बग्घा की मौत

भंडरा/ लोहरदगा. भंडरा प्रखंड अंतर्गत कुंबाटोली के पश्चिमी छोर में एक लकड़बग्घा घायल अवस्था में पाया गया. घायल लकड़बग्घा को भंडरा पुलिस द्वारा वन प्रमंडल को सुपुर्द कर दिया गया. वन विभाग द्वारा लकड़बग्घा का इलाज करवाया जा रहा था, इसी क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी. वन विभाग के अनुसार लकड़बग्घा की मृत्यु का […]
भंडरा/ लोहरदगा. भंडरा प्रखंड अंतर्गत कुंबाटोली के पश्चिमी छोर में एक लकड़बग्घा घायल अवस्था में पाया गया. घायल लकड़बग्घा को भंडरा पुलिस द्वारा वन प्रमंडल को सुपुर्द कर दिया गया. वन विभाग द्वारा लकड़बग्घा का इलाज करवाया जा रहा था, इसी क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी. वन विभाग के अनुसार लकड़बग्घा की मृत्यु का कारण पता नहीं चला है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा. सुबह में ग्रामीण खेत क ी ओर गये तो लकड़बग्घा घायलवस्था में मिला. स्थानीय लोगों का कहना है कि लकड़बग्घा की मृत्यु जहरीला मांस खाने से हो गयी. भंडरा एवं आसपास के गांव में शिकारी कुत्तों से मवेशी पालक किसान परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




