::3:::: घायल महिला को सरकारी मदद की आस

फोटो- एलडीजीए-3 भालू के हमले में घायल मुंसय बिरहोर.लोहरदगा. सेमरडीह बिरहोर कॉलोनी निवासी मुंसय बिरहोर नामक महिला को डेढ़ माह पूर्व जंगल मंे भालू ने हमला कर घायल कर दिया था. मुंसय का इलाज सदर अस्पताल के बाद रिम्स रांची में कराया गया, लेकिन रांची में रहना उसे अच्छा नहीं लगा और वह अपने गांव […]
फोटो- एलडीजीए-3 भालू के हमले में घायल मुंसय बिरहोर.लोहरदगा. सेमरडीह बिरहोर कॉलोनी निवासी मुंसय बिरहोर नामक महिला को डेढ़ माह पूर्व जंगल मंे भालू ने हमला कर घायल कर दिया था. मुंसय का इलाज सदर अस्पताल के बाद रिम्स रांची में कराया गया, लेकिन रांची में रहना उसे अच्छा नहीं लगा और वह अपने गांव सेमरडीह बिरहोर कॉलोनी लौट गयी. अभी भी उसके जख्म भरे नहीं हैं, लेकिन वह रांची जाना नहीं चाहती है. मुंसय के परिजनों का कहना है कि इस हमले के बाद भी उसे किसी तरह की सरकारी सहायता नहीं मिली है जिसके कारण वह परेशानी में है. ज्ञात हो कि बिरहोर समाज के लोग प्रकृति प्रेमी हैं और एकांतवास में रहना ज्यादा पसंद करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




