:10::::: भूमि घोटाले में इओ समेत अन्य शामिल

फोटो- एलडीजीए- 21 हाजी सज्जाद खान.लोहरदगा. नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ के पार्षद हाजी सज्जाद खान ने कहा है कि नगर पर्षद में जो जमीन घोटाले का खेल हो रहा है. उसमें कार्यपालक पदाधिकारी के साथ-साथ अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भी पूरी तरह शामिल हैं. 20 अगस्त 2014 को जमीन खरीदने के लिए जो […]
फोटो- एलडीजीए- 21 हाजी सज्जाद खान.लोहरदगा. नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ के पार्षद हाजी सज्जाद खान ने कहा है कि नगर पर्षद में जो जमीन घोटाले का खेल हो रहा है. उसमें कार्यपालक पदाधिकारी के साथ-साथ अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भी पूरी तरह शामिल हैं. 20 अगस्त 2014 को जमीन खरीदने के लिए जो प्रस्ताव कार्यपालक पदाधिकारी ने तैयार किया था, उसमें इन लोगों ने सहमति देते हुए भूखंड के रैयतों से वार्ता करने के बाद दर भी तय किया था. और अब सारा दोष कार्यपालक पदाधिकारी पर डाल कर मामले को दूसरा मोड़ देना चाह रहे हैं. इसी तरह दत्तरी गांव में एक एकड़ 20 डिसमिल जमीन 2 करोड़ 85 लाख 29 हजार 800 रुपये में खरीदा गया है और बताया गया है कि यह स्थल नगरपालिका क्षेत्र में अवस्थित है. श्री खान का कहना है कि नगर पर्षद में जमीन घोटाले का खेल इन लोगों की सहमति से हो रही है. अभी अन्य कई स्थानों पर जमीन खरीदने की योजना इन लोगों ने बना कर रखी है. जबकि यहां आइएचएसडीपी, मुख्य पथ का कालीकरण, सोमवार बाजार मार्केट काम्पलेस का निर्माण, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था, बड़ा तालाब की सफाई सहित अन्य महत्वपूर्ण काम इन घोटालों के कारण अधर में लटक गया है. कहा है कि भूमि घोटाला को लेकर वे आंदोलन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




