हर बच्चे का होगा नामांकन, ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल लाने की मुहिम शुरू

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 15 Apr 2026 10:20 PM

विज्ञापन

हर बच्चे का होगा नामांकन, ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल लाने की मुहिम शुरू

विज्ञापन

कैरो़ नये शैक्षणिक सत्र में अनामांकित और स्कूल छोड़ चुके (छीजित) बच्चों की वापसी के लिए प्रखंड स्तरीय स्कूल रुआर 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड कार्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता बीडीओ छंदा भटाचार्य ने की. मौके पर बीडीओ ने कहा कि स्कूली शिक्षा का प्राथमिक लक्ष्य सभी बच्चों का नामांकन और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है. इस अभियान की सफलता के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, समाजसेवी और अभिभावकों को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है. 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान : बीइइओ राजीव रंजन और बीपीओ ओम प्रकाश रंजन ने कार्ययोजना साझा करते हुए बताया कि 15 से 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर विशेष गतिविधियां संचालित की जायेंगी. इस दौरान प्रवासी बच्चों और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उनका दाखिला सुनिश्चित किया जायेगा. विभाग का लक्ष्य 5-18 आयु वर्ग के सभी बच्चों को माध्यमिक शिक्षा से जोड़ना है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन पर जोर : बीडीओ ने शिक्षकों को पूरे साल रचनात्मक गतिविधियां चलाने और बच्चों को मोबाइल व बाइक की लत से बचाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को अपने बच्चे की तरह मानकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें. मौके पर प्रमुख श्रीराम उरांव, उपप्रमुख सीमा भगत और सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी ने भी शत-प्रतिशत नामांकन और बच्चों के ठहराव पर जोर दिया. बैठक में मुखिया वीरेंद्र महली, डॉ राकेश कुमार, अरविंद उरांव सहित काफी संख्या में शिक्षक व प्रधानाध्यापक मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola