एक्शन मोड में गढ़वा: शराब के नशे में ड्यूटी करने वाले 3 सरकारी बाबू सस्पेंड, ग्रामीणों से बदसलूकी पड़ी भारी

Updated:
विज्ञापन
Garhwa Staff Suspended

गढ़वा डीसी दिनेश यादव

Garhwa Staff Suspended: गढ़वा में सरकारी सेवा की गरिमा तार-तार करने वाले तीन कर्मियों पर उपायुक्त का डंडा चला है. केतार प्रखंड कार्यालय में शराब के नशे में हंगामा करने और ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में राजेश कुमार, नीरज कुमार सिंह और जितेंद्र उरांव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि के बाद डीसी दिनेश यादव ने यह सख्त आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

Garhwa Staff Suspended, गढ़वा (अविनाश की रिपोर्ट): गढ़वा जिला प्रशासन ने सरकारी सेवा में अनुशासनहीनता और गरिमा के उल्लंघन के मामले में बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है. केतार प्रखंड और अंचल कार्यालय में कार्यरत तीन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव ने यह कार्रवाई 9 अप्रैल 2026 को कार्यालय समय में शराब के नशे में पहुंचने और वहां काम से आए ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज व बदसलूकी करने के गंभीर आरोपों के बाद की है.

निलंबित कर्मियों की सूची और बदले गए मुख्यालय

प्रशासन की गाज जिन तीन कर्मियों पर गिरी है, उनमें राजेश कुमार (राजस्व उप निरीक्षक), नीरज कुमार सिंह (जनसेवक) और जितेंद्र उरांव (अनुसेवक) शामिल हैं. निलंबन की अवधि के दौरान इन सभी के मुख्यालय भी बदल दिए गए हैं. राजेश कुमार का नया मुख्यालय अंचल कार्यालय भंडरिया और जितेंद्र उरांव का मुख्यालय प्रखंड कार्यालय बड़गड़ तय किया गया है. इन सभी के खिलाफ अब विभागीय स्तर पर भी विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुष्पा नरकंकाल मामले में कोलकाता भेजी जाएगी DNA रिपोर्ट

मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज, नियमों की उड़ी धज्जियां

इस पूरी घटना की शुरुआत तब हुई जब रवि कुमार गुप्ता नामक ग्रामीण ने लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद जब संबंधित कर्मियों की जांच कराई गई, तो मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के साक्ष्यों ने आरोपों की पुष्टि कर दी. प्रशासन ने इसे सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 का घोर उल्लंघन माना है. ऑफिस के भीतर इस तरह की हरकत ने न केवल व्यवस्था पर सवाल उठाया, बल्कि आम जनता के बीच सरकार की छवि को भी नुकसान पहुंचाया.

उपायुक्त की दोटूक- ‘जनता से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त दिनेश यादव ने इस कार्रवाई के जरिये पूरे जिले के सरकारी अमले को चेतावनी दी है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, नशे का सेवन और आम जनता, जिनकी सेवा के लिए ये कर्मी तैनात हैं, उनके साथ दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगा. उन्होंने कहा कि व्यवस्था को पारदर्शी और अनुशासित बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम में ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola