बाबा साहेब की जयंती मनायी

Updated:
विज्ञापन

बाबा साहेब की जयंती मनायी

विज्ञापन

सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. प्रधानाचार्य ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर के अथक प्रयास से ही 2 वर्ष 11 महीना 18 दिन में भारतीय संविधान का निर्माण हुआ था. बाबा साहेब का जीवन संघर्षों से भरा था. मौके पर पर विद्यालय के भैया बहनों द्वारा भाषण, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मौके पर प्रतिभा देवी ,मीना देवी, मालती देवी, संध्या कुमारी, रिंकी कुमारी, जयप्रकाश सिंह, सुभाषिनी कुमारी, संजना कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, साक्षी कुमारी समेत सभी आचार्य आचार्य व भैया बहन तथा अतिथि उपस्थित थे. वाहन जांच अभियान चलाया गया

कुड़ू लोहरदगा. कुड़ू पुलिस ने बुधवार को शहरी क्षेत्र के दो स्थानों व हेंजला पुलिस पिकेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. वाहन जांच अभियान के दौरान बाइक चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के कागजात सहित चारपहिया वाहनों की जांच की गयी. बगैर हेलमेट के बाइक चालकों का चालान काटा गया जबकि चारपहिया वाहनों के बगैर सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने को लेकर चालान काटा गया. थाना प्रभारी अजीत कुमार व सड़क सुरक्षा से जुड़े कर्मियों ने बताया कि दो दर्जन से अधिक वाहनों का लगभग 91 हजार रुपये का चालान काटा गया है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola