किस्को में बैक टू स्कूल अभियान 2026 की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

किस्को में बैक टू स्कूल अभियान 2026 की शुरुआत

विज्ञापन

किस्को. किस्को मुख्यालय के सभागार में झारखंड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल रुआर कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम बैक टू स्कूल कैंपेन 2026 के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. कार्यशाला में प्रखण्ड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर अंचल अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि चिन्हित सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़कर उनका नामांकन सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 के बाद बच्चों को मध्य विद्यालय और कक्षा 8 के बाद उच्चतर विद्यालय में नामांकन कराया जाये. सांसद प्रतिनिधि दयानन्द उरांव ने शिक्षा को जीवन की सफलता का आधार बताते हुए कहा कि नामांकन से छूटे बच्चों को हर हाल में जोड़ा जाना चाहिए. कार्यशाला में बीपीआरओ सुनील कुंवर, बीपीओ इंदु अग्रवाल, बीआरपी संजय दुबे, सीआरपी धर्मेंद्र सोनी सहित कई प्रधानाध्यापक और शिक्षणकर्मी मौजूद रहे. चर्चा का मुख्य विषय था कि कैसे ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़ा जाये और नये सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाये. बैठक आज

लोहरदगा. छोटानगपुरिया तेली उत्थान समाज लोहरदगा की बैठक तेली धर्मशाला लोहरदगा में 16 अप्रैल को आहूत की गयी है. बैठक में तेली धर्मशाला भवन निर्माण के लिए राज्य सभा सांसद आदित्य साहू द्वारा अनुशंसित राशि दस लाख रुपये के संबंध में विचार विमर्श किया जायेगा. इसकी जानकारी छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर शिवदयाल साहू ने दी.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola