पति व प्रेमिका ने महिला को जलाया!

Published at :19 Sep 2013 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
पति व प्रेमिका ने महिला को जलाया!

मोहनियां (कैमूर) : थाना क्षेत्र के भरखर गांव में पति व प्रेमिका द्वारा मिल कर एक महिला को जिंदा जला देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में लड़की की मां मीना देवी ने बताया कि ममता देवी (पीड़िता) के साथ उसके पति प्रमोद पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय के पति द्वारा हमेशा […]

विज्ञापन

मोहनियां (कैमूर) : थाना क्षेत्र के भरखर गांव में पति प्रेमिका द्वारा मिल कर एक महिला को जिंदा जला देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में लड़की की मां मीना देवी ने बताया कि ममता देवी (पीड़िता) के साथ उसके पति प्रमोद पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय के पति द्वारा हमेशा मारपीट की जाती थी.

पति का अवैध संबंध एक महिला के साथ बहुत पहले से है, जो बुधवार की सुबह दोनों घर आये और केरोसिन डाल कर ममता को आग लगा दी. इसकी सूचना मिलने के बाद हमलोग पहुंचे, तो इलाज के लिए मोहनियां के निजी अस्पताल में भरती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

इस संबंध में डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि मामला दीया गिर जाने से आग लगने का लगता है. लेकिन, बयान लेने के लिए मजिस्ट्रेट को बहाल किया गया है. बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola