विद्यालय की स्थिति पर सुधार की मांग

Published at :29 May 2015 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय की स्थिति पर सुधार की मांग

लोहरदगा. आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता नरेंद्र कुमार दसौंधी डीएसइ से मिल कर सदर प्रखंड के भट्टखिजरी गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय की दयनीय स्थिति पर सुधार की मांग की है. विद्यालय की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है. विद्यालय खंडहरनुमा होता जा रहा है. विद्यालय का भवन अधूरा बना कर छोड़ दिया […]

विज्ञापन

लोहरदगा. आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता नरेंद्र कुमार दसौंधी डीएसइ से मिल कर सदर प्रखंड के भट्टखिजरी गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय की दयनीय स्थिति पर सुधार की मांग की है. विद्यालय की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है. विद्यालय खंडहरनुमा होता जा रहा है. विद्यालय का भवन अधूरा बना कर छोड़ दिया गया है. चहारदीवारी का निर्माण आज तक नहीं हो सका है. शिक्षकों के अभाव के कारण छात्रों को सही शिक्षा नहीं मिल पा रहा है.इस विद्यालय अनेक छात्र छात्राओं ने उच्च पदाधिकारी के रुप में सेवाएं दी हैं. बिहार सरकार में वित्त मंत्री रहे स्व बिहारी लकड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद, विधायक रहे स्व इंद्रनाथ भगत, पूर्व सांसद दुखा भगत, पूर्व मंत्री भुखला भगत सहित अनेक छात्र छात्राआंे ने यहां से शिक्षा प्राप्त की है. डीएसइ ने इस पर पहल करने आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola