:3::::: प्रचंड गरमी से लोग परेशान

Published at :28 May 2015 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
:3:::::   प्रचंड गरमी से लोग परेशान

फोटो- एलडीजीए-3, गरमी में प्यास बुझाते लोग.लोहरदगा. जिले में प्रचंड गरमी का प्रकोप जारी है. लोग परेशान हैं. लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. सुबह से ही गरम हवाओं के चलने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है. शहर की सड़के वीरान हो जाती है, जो देर शाम तक वीरान […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए-3, गरमी में प्यास बुझाते लोग.लोहरदगा. जिले में प्रचंड गरमी का प्रकोप जारी है. लोग परेशान हैं. लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. सुबह से ही गरम हवाओं के चलने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है. शहर की सड़के वीरान हो जाती है, जो देर शाम तक वीरान ही रहती है. सरकारी कार्यालयों एवं बाजारों में भी गरमी का प्रभाव देखा जा रहा है. जहां लोगों की उपस्थिति काफी कम हो रही है. लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है. विभिन्न रोगों की चपेट में लोग आ रहे हैं. जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी रह रही है. उल्टी, बुखार, बदन दर्द जैसी बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं. चिकित्सक लोगों को धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं. इधर पेयजल की समस्या और ज्यादा गहरा गयी है. लोगों को पीने का पानी के लिये भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शहरी इलाके के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं. ग्रामीण इलाकों में इंसानों के साथ-साथ जानवर भी परेशान हैं. लोग बताते हैं कि पिछले कई वर्षों में इस तरह की गरमी नहीं पड़ी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola