बैठक मंे कोई निर्णय नहीं हो सका

Published at :27 May 2015 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
बैठक मंे कोई निर्णय नहीं हो सका

लोहरदगा. नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का द्वारा शहरी क्षेत्र में भीषण गरमी में पेयजल की कमी को देखते हुए स्थायी समिति सदस्य की बैठक आयोजित की गयी थी. जलापूर्ति योजना का मोटर खराब होने के कारण जलापूर्ति योजना बाधित है. इसी संबंध मंे मोटर खरीदने तथा निर्बाध जलापूर्ति चालू करने को लेकर बैठक हुई, किंतु […]

विज्ञापन

लोहरदगा. नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का द्वारा शहरी क्षेत्र में भीषण गरमी में पेयजल की कमी को देखते हुए स्थायी समिति सदस्य की बैठक आयोजित की गयी थी. जलापूर्ति योजना का मोटर खराब होने के कारण जलापूर्ति योजना बाधित है. इसी संबंध मंे मोटर खरीदने तथा निर्बाध जलापूर्ति चालू करने को लेकर बैठक हुई, किंतु एक सदस्य को छोड़ कर चार स्थायी समिति के सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे और न ही कार्यपालक पदाधिकारी ही. नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी की तानाशाही रवैया के कारण भीषण गरमी में नगरवासी पानी के लिए तरस रहे हैं. उन्हांेने बताया कि आइएचएसडीपी योजना की राशि जो कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नगर विकास विभाग को लौटा दी गयी थी, उस पैसे को नगर विकास निदेशक से मिल कर पुन: मंगा लिया गया है. ताकि गरीबों का घर बने सके. किंतु बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी एवं चार सदस्य के अनुपस्थित रहने के कारण कोई निर्णय नहीं लिया जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola