विद्यालय के स्थान पर मिला मुर्गी फार्म

फोटो- एलडीजीए-13 जांच करते अधिकारी.भंडरा/लोहरदगा. विद्यालय में गैर नामांकित लोगों की आयु छिपा कर एवं नामांकित दिखा कर मैट्रिक की परीक्षा लिखवाने के मामले में उत्क्रमित उच्च विद्यालय सेमरा का नामांकन पंजी, उपस्थिति पंजी सहित अन्य कागजातों की जांच करने पहुंचे. क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक पोलीकार्प तिर्की, विशेष पदाधिकारी अनवर अली, सहायक सुधीर प्रसाद, डीएसइ […]
फोटो- एलडीजीए-13 जांच करते अधिकारी.भंडरा/लोहरदगा. विद्यालय में गैर नामांकित लोगों की आयु छिपा कर एवं नामांकित दिखा कर मैट्रिक की परीक्षा लिखवाने के मामले में उत्क्रमित उच्च विद्यालय सेमरा का नामांकन पंजी, उपस्थिति पंजी सहित अन्य कागजातों की जांच करने पहुंचे. क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक पोलीकार्प तिर्की, विशेष पदाधिकारी अनवर अली, सहायक सुधीर प्रसाद, डीएसइ प्रबला खेस, बीइओ सुरेश चौधरी जांच में नामांकन पंजी एवं उपस्थिति पंजी सहित अन्य कागजात पदाधिकारियों को नहीं मिली. परीक्षार्थी का कम उम्र दिखा कर परीक्षा में शामिल करानेवाले लोगों का नामांकन एमएस ज्ञान मंदिर कुम्हरिया का विद्यालय त्याग प्रमाण पत्र के आधार पर लिया गया, बताया गया था. एमएस ज्ञान मंदिर कुम्हरिया की खोज में पदाधिकारी जब कुम्हरिया गांव पहुंचे तो उक्त भवन में मुर्गी फार्म संचालित होते पाया. श्री तिर्की ने बताया कि किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, परीक्षार्थी का उम्र छिपाना गंभीर मामला है. इस मामले में एमएस ज्ञान मंदिर द्वारा जारी किये गये सर्टिफिकेट में उम्र छिपाया गया होगा तो एम एस ज्ञान मंदिर के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई होगी. नहीं तो उत्क्रमित सेमरा उवि के प्रधानाध्यापक पर. परंतु जांच में सहयोग नहीं किये जाने के कारण जांच पूरी नहीं हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




