आरसेटी में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन

कम लागत में बकरी पालन को बताया गया लाभकारी व्यवसाय

विज्ञापन

कम लागत में बकरी पालन को बताया गया लाभकारी व्यवसाय

लोहरदगा . ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) लोहरदगा ने 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. बैंक ऑफ इंडिया स्टार, किसान विकास केंद्र लोहरदगा प्रभारी शिल्पी रानी खलखो, जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक बिपिन चंद्र तथा संस्थान के निदेशक सुरेश भगत ने की. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है. कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बकरी पालन के वैज्ञानिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ बकरियों की उन्नत नस्लों, उनके समुचित पालन-पोषण, संतुलित आहार प्रबंधन, नियमित टीकाकरण एवं रोग नियंत्रण के गुर सिखाएंगे. प्रतिभागियों को बताया गया कि कम लागत में बकरी पालन एक लाभकारी एवं टिकाऊ व्यवसाय के रूप में स्थापित किया जा सकता है. शिल्पी रानी खलखो ने कहा कि बकरी पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है. संस्थान के निदेशक सुरेश भगत ने बताया कि आगामी 22 अप्रैल से गाय पालन तथा 28 अप्रैल से महिला दर्जी (सिलाई) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा. इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन के लिए आरसेटी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola