जूनियर डीएवी में ब्लू डे पर कार्यक्रम का आयोजन
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 18 Apr 2026 9:49 PM
जूनियर डीएवी में ब्लू डे पर कार्यक्रम का आयोजन
लोहरदगा. जूनियर डीएवी विद्यालय लोहरदगा में प्राचार्य जीपी झा के नेतृत्व में जूनियर डीएवी के प्रभारी अश्विन पात्रों ने ब्लू दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया. नीला रंग विश्वास, वफादारी, ज्ञान, आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता और सत्य का प्रतीक है. प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों को नीले रंग की पहचान तथा उसके प्रति प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से विद्यालय में नीला दिवस मनाया गया. जिसमें कक्षा नर्सरी के बच्चों को नीला बटरफ्लाई क्राफ्ट बनाकर लाना था. कक्षा एलकेजी के बच्चों को डोरेमोन क्राफ्ट तथा कक्षा यूकेजी के बच्चों को ब्लू फिश क्राफ्ट बनाना था. प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने नीला दिवस बड़े उत्साह से मनाया. विद्यार्थियों ने नीले रंग के विभिन्न शेड्स और रंगों के कपड़े पहने. उन्होंने नीले रंग की वस्तुएं भी लायीं, ताकि वे नीले रंग के विभिन्न रंगों को पहचान सकें और सीख सकें. प्रतियोगिता में शिक्षक अश्विन पत्रों, संगीता मित्तल, श्वेता कुमारी तथा प्रिया कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










