लगातार बारिश से एक घर गिरा

भंडरा–लोहरदगा : दो दिनों से हो रहे लगातार वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है. खेत, नदी, तालाब पानी से भर चुके हैं. लगातार वर्षा से भीठा पंचायत का तेतरपोका गांव निवासी बारसन बीबी का अर्धनिर्मित इंदिरा आवास ढह गया. उसने बताया कि इंदिरा आवास का दीवार चार महीना पूर्व बनाया गया था. दूसरा किस्त का […]
भंडरा–लोहरदगा : दो दिनों से हो रहे लगातार वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है. खेत, नदी, तालाब पानी से भर चुके हैं. लगातार वर्षा से भीठा पंचायत का तेतरपोका गांव निवासी बारसन बीबी का अर्धनिर्मित इंदिरा आवास ढह गया. उसने बताया कि इंदिरा आवास का दीवार चार महीना पूर्व बनाया गया था.
दूसरा किस्त का भुगतान नहीं होने के कारण छत नहीं बनाया जा सका था. उदरंगी पंचायत के हाटी गांव निवासी सरोजनी उरांव का घर भारी वर्षा से रात में गिर गया. घर गिरने से घर में बांधे हुए दो बैल का पैर टूट गया. हाटी गांव की उपमुखिया शनिचरिया उरांव ने बताया कि घर गिरने एवं दो बैल का पैर टूटने से सरोजनी को भारी नुकसान हुआ है. बीडीओ को आवेदन देकर सरोजनी के नुकसान की भरपाई करने की मांग की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




