मनमाने दाम में बेची जा रही विदेशी शराब

Published at :22 Aug 2013 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
मनमाने दाम में बेची जा रही विदेशी शराब

कुडू (लोहरदगा) : मद्य एवं उत्पाद निषेध विभाग के आदेशों को दरकिनार करते हुए मनमाने दामों में शराब की बिक्री की जा रही है. निर्धारित मूल्य से ज्यादा दाम में विदेशी शराब को बेचा जा रहा है. शराब खरीद का रसीद भी नहीं दिया जा रहा है. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने आदेश दिया […]

विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : मद्य एवं उत्पाद निषेध विभाग के आदेशों को दरकिनार करते हुए मनमाने दामों में शराब की बिक्री की जा रही है. निर्धारित मूल्य से ज्यादा दाम में विदेशी शराब को बेचा जा रहा है. शराब खरीद का रसीद भी नहीं दिया जा रहा है.

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने आदेश दिया है कि विदेशी शराब खरीद पर दुकानदार से रसीद जरूर लें. निर्धारित मूल्य से ज्यादा राशि का भुगतान करें. बावजूद इसके ज्यादा दाम वसूला जा रहा है.

जानकारों ने बताया कि विदेशी शराब की दुकानों पर शराब के प्रकारों के साथ रेट चार्ट दुकान में लगाना अनिवार्य है, लेकिन कुडू नगर में एक भी दुकान पर गेट चार्ट नहीं लगाया गया है. शराब खरीद पर रसीद देकर दुकानदार जहां सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे हैं, तो ग्राहकों से ज्यादा राशि वसूला जा रहा है. इससे ग्राहकों में आक्रोश व्याप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola