हथियार समेत दो पकड़ाये

Published at :13 Aug 2013 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार समेत दो पकड़ाये

कुडू (लोहरदगा) : कुडू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों से पुलिस को एक देसी पिस्तौल, एक दोनाली बरामद हुआ है. अपराधियों की योजना का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. जानकारी के अनुसार कुडू थाना क्षेत्र के जामड़ी गांव निवासी […]

विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : कुडू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों से पुलिस को एक देसी पिस्तौल, एक दोनाली बरामद हुआ है.

अपराधियों की योजना का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. जानकारी के अनुसार कुडू थाना क्षेत्र के जामड़ी गांव निवासी बोथा उरांव के पुत्र सूरज उरांव देवनाथ उरांव के पुत्र अनिल उरांव अपने घर जामड़ी से मामा घर चीरी जा रहे थे. कुडू पुलिस को सूचना मिली की दो युवक पैदल अवैध हथियार लेकर जा रहे हैं, उनकी मंशा ठीक नहीं है. थाना प्रभारी पतरस नाग के नेतृत्व में पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी.

इसी बीच कुडू एवं चीरी के बीच में दो युवकों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार कर लिया गया. आर्म्स एक्ट के तहत कुडू थाना में मामला दर्ज करते हुए दोनों को लोहरदगा जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola