निर्मल महतो आजसू की नींव : भगत

लोहरदगा : आजसू पार्टी ने निर्मल महतो का शहादत दिवस जिलाध्यक्ष आलमीन अंसारी की अध्यक्षता में मनाया. इस अवसर पर विधायक कमल किशोर भगत ने कहा कि निर्मल महतो आजसू पार्टी की नींव थे. उन्होंने आजसू पार्टी की स्थापना करने में अहम भूमिका निभायी थी. आज निर्मल महतो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हम उनके […]
लोहरदगा : आजसू पार्टी ने निर्मल महतो का शहादत दिवस जिलाध्यक्ष आलमीन अंसारी की अध्यक्षता में मनाया. इस अवसर पर विधायक कमल किशोर भगत ने कहा कि निर्मल महतो आजसू पार्टी की नींव थे. उन्होंने आजसू पार्टी की स्थापना करने में अहम भूमिका निभायी थी.
आज निर्मल महतो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हम उनके बताये हुए रास्ते पर चल रहे हैं. विधायक ने कहा कि स्व निर्मल महतो एक नेता के साथ–साथ एक आदर्श समाजसेवी भी थे. आजसू पार्टी हमेशा जनहित में ही कार्य करती है.
हमारा प्रयास शिक्षा, हरियाली और विकास होना चाहिए. मौके पर एक मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मौके पर सूरज अग्रवाल, जगेश्वर भगत, ओम प्रकाश भारती, नरेंद्र कुमार दसौंधी, शाहीद अंसारी, विलियम कुजूर, ब्रजेश महतो, कलीम खान, मुन्ना अग्रवाल, अजीत साहू, महेंद्र महतो, तौहिद कुरैशी, बबलू तिवारी, इबरार अंसारी, विश्वनाथ उरांव, राजकुमार साहू, तीर्थनाथ साहू, चंद्रशेखर साहू, विरेंद्र पहान, नवल उरांव, हातीम अंसारी, शमीम अंसारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




