विधायक सरकारी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं : आलोक

Published at :16 Jul 2013 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक सरकारी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं : आलोक

लोहरदगा : कांग्रेसी नेता आलोक कुमार साहू ने विधायक कमल किशोर भगत पर सरकारी नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. श्री साहू ने कहा कि विधानसभा निलंबित है. राज्य में राष्ट्रपति शासन है. कोई भी शिलान्यास कार्यक्रम राज्यपाल स्वीकृत करते हैं या निर्देश जारी करते हैं कि शिलान्यास कार्य कौन करेंगे. बावजूद इसके […]

विज्ञापन

लोहरदगा : कांग्रेसी नेता आलोक कुमार साहू ने विधायक कमल किशोर भगत पर सरकारी नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. श्री साहू ने कहा कि विधानसभा निलंबित है. राज्य में राष्ट्रपति शासन है.

कोई भी शिलान्यास कार्यक्रम राज्यपाल स्वीकृत करते हैं या निर्देश जारी करते हैं कि शिलान्यास कार्य कौन करेंगे. बावजूद इसके विधायक कमल किशोर भगत ने छह मई को किस्को-रिचुघूटा पथ का शिलान्यास कार्यक्रम निर्धारित किया है, जो सरकारी नियम का उल्लंघन है. शिलान्यास कार्यक्रम सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि आजसू पार्टी का कार्यक्रम है. पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola