एनआरएचएम अनुबंध कर्मियों की हड़ताल समाप्त

लोहरदगा : झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मियों द्वारा राज्यव्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल रविववार को समाप्त हो गयी.सरकार के अभियान निदेशक मनीष रंजन, जयंत मिश्र एवं प्रवीण चंद्रा तथा एनआरएचएम के राज्य अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह सहित एक समिति की बैठक में 11 सूत्री मांगों पर सहमति बनने पर अनुबंध कर्मियों का हड़ताल समाप्त हो गयी. […]
लोहरदगा : झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मियों द्वारा राज्यव्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल रविववार को समाप्त हो गयी.
सरकार के अभियान निदेशक मनीष रंजन, जयंत मिश्र एवं प्रवीण चंद्रा तथा एनआरएचएम के राज्य अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह सहित एक समिति की बैठक में 11 सूत्री मांगों पर सहमति बनने पर अनुबंध कर्मियों का हड़ताल समाप्त हो गयी.
वार्ता में मानदेय वृद्धि, अवकाश में सीएल 16 दिन, इएल 16 दिन, मातृत्व अवकाश 90 दिन, पितृत्व अवकाश 8 दिन, भविष्य निधि, ग्रुप बीमा, मेडिक्लेम, स्थायीकरण सहित अन्य मुद्दों पर सहमति बनी. जिले के एनआरएचएम संघ ने अपने सभी अनुबंध कर्मियों को अपने–अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में योगदान करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










