कोरांबे मंदिर बनेगा पर्यटन स्थल

लोहरदगा : सेन्हा प्रखंड स्थित कोरांबे मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग केंद्रीय टीम ने मंदिर का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया. पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर को पर्यटक स्थल बनाने के लिए 13 वें वित्त आयोग से राशि पारित की गयी. इसी के आलोक में केंद्रीय टीम के […]
लोहरदगा : सेन्हा प्रखंड स्थित कोरांबे मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग केंद्रीय टीम ने मंदिर का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया.
पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर को पर्यटक स्थल बनाने के लिए 13 वें वित्त आयोग से राशि पारित की गयी. इसी के आलोक में केंद्रीय टीम के अनुराग कुमार एवं रितु भारती ने कोरांबे का दौरा किया.
साथ ही जिले से एसी बद्री नाथ चौबे, सीओ सीमा कुमारी, बीडीओ संध्या मुंडू द्वारा मंदिर परिसर की चौहदी एवं मूर्ति की मापी ली गयी. इसके बाद मंदिर स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. मंदिर के संबंध में केंद्रीय टीम द्वारा रिपोर्ट जमा करने की बात कही गयी. केंद्रीय टीम के लोगों ने कोरांबे पहाड़ का भी मुआयना किया, जहां पहाड़ के ऊपर तालाब देख लोग अचंभित रहे.
मान्यता है कि इस मंदिर में जो भक्त अपनी इच्छा लेकर श्रद्धा–पूर्वक पूजन करते हैं. उनकी मनोकामना पूर्ण होती है. मौके पर पंचायत सेवक विश्वनाथ प्रजापति सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










