पटना में NEET छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट भी मिला

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :28 Apr 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
patna suicide news

सांकेतिक तस्वीर

Patna NEET Student Suicide News: पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र में एक NEET छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. कमरे से सुसाइड नोट और जहरीला पदार्थ बरामद हुआ है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन

Patna NEET Student Suicide News: पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र स्थित नालंदा रेजीडेंसी हॉस्टल में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई. यहां रहने वाले एक NEET छात्र ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. छात्र का शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के भगवानपुर निवासी श्रेयम के रूप में हुई है. वह पिछले करीब दो साल से नालंदा रेजीडेंसी के फ्लैट नंबर 303, बेड नंबर 98 में रह रहा था और मेडिकल की तैयारी कर रहा था.

कमरे से मिला जहर और सुसाइड नोट

घटना स्थल से सोडियम एजाइड नामक जहरीले पदार्थ का एक डिब्बा बरामद किया गया है. इसके साथ ही छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस नोट की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके.

पिछले कुछ दिनों से था शांत

हॉस्टल के अन्य छात्रों ने बताया कि श्रेयम पिछले 2-3 दिनों से काफी शांत रहने लगा था. बगल के कमरे में रहने वाले छात्र अंश के मुताबिक, वह पहले सामान्य रहता था, लेकिन हाल के दिनों में उसका व्यवहार बदला हुआ दिख रहा था.

सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि देर रात तक उसके कमरे से फोन पर बातचीत की आवाज आ रही थी. सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो हॉस्टल के लोगों ने दरवाजा तोड़ा. अंदर जाकर देखा तो वह बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा था.

परिवार और हॉस्टल मैनेजमेंट ने बचाने की कोशिश की

हॉस्टल के संचालक बृजेश कुमार ने बताया कि श्रेयम का स्वभाव काफी अच्छा था और वह पटना के ऐलेन कोचिंग में पढ़ाई कर रहा था. सूचना मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. फोरेंसिक टीम ने कमरे से बोतल, कप, चम्मच, चादर और जहर का डिब्बा जब्त कर लिया है. कमरे को सील कर दिया गया है.

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Also Read: पटना में डायल 112 की लापरवाही, स्कूली छात्र को टक्कर मारकर भागी पुलिस गाड़ी, जांच शुरू

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन