10086 में मात्र 99 कार्डधारियों को 100 दिन काम

कुडू (लोहरदगा) : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट (मनरेगा) मजदूरों के उत्थान के लिए लिए बनाया गया है. इस योजना के तहत सभी जाब कार्ड धारियों को साल में एक सौ दिन रोजगार देने का प्रावधान है. लेकिन प्रखंड कार्यालय के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले वर्ष कुल जाब कार्ड धारियों में […]
कुडू (लोहरदगा) : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट (मनरेगा) मजदूरों के उत्थान के लिए लिए बनाया गया है. इस योजना के तहत सभी जाब कार्ड धारियों को साल में एक सौ दिन रोजगार देने का प्रावधान है. लेकिन प्रखंड कार्यालय के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले वर्ष कुल जाब कार्ड धारियों में से एक फीसदी से भी कम जॉब कार्ड धारी को सौ दिन का रोजगार मिल पाया.
पिछले आठ वर्षो में महज 10 फीसदी जॉब कार्ड धारियों को साल में सौ दिन का रोजगार मिला. एक्ट के तहत 15 दिनों में मजदूरों को मजदूरी का भुगतान करना है. साथ ही जॉब कार्ड धारियों को रोजगार न देने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है. पर बेरोजगारी भत्ता देना तो दूर, मजदूरी का भुगतान समय से नहीं हो रहा है. मजदूरी भुगतान के लिए भटक रहे हैं.
– अमित राज –
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




