झारखंड की बदहाली के लिए भाजपा -आजसू जिम्मेवार

Published at :23 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की बदहाली के लिए भाजपा -आजसू जिम्मेवार

लोहरदगा. कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुखदेव भगत लोगों से मिल कर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का वादा कर रहे हैं. उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी का विकास कर सकती है. कांग्रेस सभी जाति,धर्मों को साथ लेकर चलती है. श्री भगत ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद […]

विज्ञापन

लोहरदगा. कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुखदेव भगत लोगों से मिल कर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का वादा कर रहे हैं. उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी का विकास कर सकती है. कांग्रेस सभी जाति,धर्मों को साथ लेकर चलती है. श्री भगत ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे. मतदाताओं के उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. उन्हें युवाओं का स्नेह और बड़ों का आशीर्वाद निश्चित रुप से मिलेगा और वे क्षेत्र से भारी मतों से विजयी होंगे. मैं यहां के लोगों के हर सुख-दुख मे साथ रहा हूं और जनता इस बार मुझे निश्चित रुप से सेवा का मौका देगी. श्री भगत का कहना है कि झारखंड का भाग्य बदलने के नाम पर वोट खरीदनेवाली भाजपा और आजसू ने ही झारखंड को लूट कर खोखला कर दिया है. झारखंड आज यदि बदहाल स्थिति मंे हैं तो इसकी जिम्मेवार भाजपा एवं आजसू पार्टी ही है. अब तो जनता को झूठे सपने दिखा कर ठगने का काम किया जा रहा है. यह सरकार जो केंद्र में बनी है वह कॉरपोरेट घराने की है और झारखंड के भोली भाली जनता को सपने दिखा कर उनकी भावनाओं से खेल रहे हैं. अच्छे दिन के नाम पर लोगों को जम कर बेवकूफ बनाया जा रहा है. कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि 25 नवंबर को हाथ छाप में वोट देकर उन्हें विजयी बनायें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola