भंडरा बुल्स और सेन्हा सुपर किंग्स जीते

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा प्रीमियर लीग

विज्ञापन

लोहरदगा प्रीमियर लीग

लोहरदगा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित लोहरदगा प्रीमियर लीग के तीसरे दिन बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में दो मैच खेले गये. पहले मैच में भंडरा बुल्स ने लोहरदगा रॉयल्स को 33 रनों से व सेन्हा सुपर किंग्स ने लोहरदगा लाॅयन को 25 रनों से हराया. पहले मैच में टॉस जीतकर लोहरदगा रॉयल्स ने भंडरा बुल्स को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. भंडरा बुल्स 18.3 ओवर में 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से आदित्य कुमार ने 28, विवेक अभिषेक लकड़ा ने 14 तथा अमित कुमार ने 11 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए अविनाश कुमार, आयुष कुमार, आदित्य राज ने दो-दो विकेट लिया. जवाबी पारी खेलते हुए लोहारदगा रॉयल्स की टीम 17.4 ओवर में 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. लोहरदगा रॉयल्स की ओर से मोहम्मद जैद तथा विकास नायक ने 12-12 रन बनाये. गेंदबाजी करते हुए दिलखुश कुमार तथा आदित्य कुमार स्वानसी ने तीन-तीन विकेट लिये.

दूसरे मैच में टॉस जीत कर सेन्हा सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 172 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से आर्यन कुमार साहू ने 24 सुशांत कुमार ने 47 रोनित आर्यन ने 62 रनों का योगदान दिया. आशीष, गौरव, देवदीप तथा वैश अंसारी को एक-एक विकेट मिला. जवाबी पारी खेलते हुए लोहरदगा लायन की टीम 19.4 ओवर में 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. तन्मय ने 23, प्रत्युष दास ने 24, सौरभ कुमार ने 14 तथा शिवा उरांव ने 14 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए अभय यादव ने तीन तथा अभिमन्यु यादव और आर्यन कुमार साहू ने दो-दो विकेट लिया. प्रथम मैच के प्लेयर ऑफ द मैच आदित्य कुमार स्वानसी तथा दूसरे मैच के प्लेयर ऑफ द मैच रोनित आर्यन रहे. इस अवसर पर भास्कर दास गुप्ता, आलोक राय ,प्रवीण प्रसाद, किशोर कुमार वर्मा, सतीश वर्मा, दुर्गा प्रजापति, सरोज प्रजापति, आशीष कुमार, अमित कुमार ,जयजीत चौबे तथा जेएससीए द्वारा प्रतिनियुक्त अंपायर वाशिद खान शिवम कुमार और स्कोरर जुलकैर नैन उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola