रांची चलो कार्यक्रम को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक संपन्न

Updated:
विज्ञापन

रांची चलो कार्यक्रम को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक संपन्न

विज्ञापन

कुड़ू लोहरदगा. शिशु विद्या मंदिर बरहानिया में बुधवार को भाजपा कुड़ू मंडल के तत्वावधान में बैठक हुई. बैठक में संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दलों द्वारा समर्थन नहीं दिये जाने के खिलाफ झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा 25 अप्रैल को रांची में आयोजित होने वाली आक्रोशपूर्ण विरोध पदयात्रा की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जिला उपाध्यक्ष तथा कार्यक्रम प्रभारी जगनंदन पौराणिक शामिल हुए. प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को समाज और राजनीति में समान भागीदारी दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों सहित पूरा विपक्ष का रवैया महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के खिलाफ है. मौके पर मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी,नवीन कुमार टिंकू, संजय चौधरी, बरूण बैठा, राजू कुमार रजक, राजेश प्रसाद, सरजू कुमार साहु, शशि कुमार, कृष्णा कुमार, सूरज प्रसाद साहु, वीरेंद्र मांझी सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola