माले जनमुद्दों पर संघर्ष करती रही है

फोटो- एलडीजीए-2 कार्यालय का उदघाटन करते राज्य सचिव.लोहरदगा. विधानसभा चुनाव को लेकर भाकपा माले द्वारा चुनावी कार्यालय का उदघाटन रेलवे साइडिंग मंगलदेव कॉलोनी में राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने किया. उदघाटन के मौके पर श्री प्रसाद ने कहा कि झारखंड गठन के समय जो पार्टियां सरकार में रही, लूटने का काम किया. इन दलों के […]
फोटो- एलडीजीए-2 कार्यालय का उदघाटन करते राज्य सचिव.लोहरदगा. विधानसभा चुनाव को लेकर भाकपा माले द्वारा चुनावी कार्यालय का उदघाटन रेलवे साइडिंग मंगलदेव कॉलोनी में राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने किया. उदघाटन के मौके पर श्री प्रसाद ने कहा कि झारखंड गठन के समय जो पार्टियां सरकार में रही, लूटने का काम किया. इन दलों के नेताओं ने राज्य के खनिज संपदाओं को लूटा है. माले राज्य गठन के काल से ही जनपक्षीय मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है. मौके पर महेश सिंह, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, भरत गोप, कृष्णा सिंह, कमलेश राम, मुकुट उरांव, अगनु उरांव, बालगोविंद भगत, गणेश मुंडा ने भी अपने विचार व्यक्त किये. बैठक में श्यामनंदन साहू, शंकर उरांव, सचिदा भगत, हजारी उरांव, राजेंद्र उरांव, गोरखनाथ मुंडा, मनु ठाकुर, कामिल मुंडा, मोजिब अंसारी, मनोज उरांव, कुर्बान अंसारी, रामदेव लोहरा, चरवा उरांव, जगदीप उरांव, बलराम भगत, सीताराम सिंह, फुलदेव उरांव, जुरा उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




