::::::: नशा उन्मूलन आंदोलनकारी थाना प्रभारी से मिले

फोटो- एलडीजीए-14 भंडरा थाना पहुंचे महिलाएं एवं पुरुष.भंडरा- लोहरदगा. गांव में व्याप्त नशापान, जुआ पर पूर्णत: अंकुश लगाने के उद्देश्य से भंडरा, लोहरदगा, कैरो, सिसई, सेन्हा प्रखंड के पांच हजार लोग भंडरा बाजार टांड़ पहुंचे. नशा उन्मूलन आंदोलन में हो रही परेशानी, पाउच, देसी शराब की खुलेआम बिक्री, भौरांे गांव के लोगों ने नशा उन्मूलन […]
फोटो- एलडीजीए-14 भंडरा थाना पहुंचे महिलाएं एवं पुरुष.भंडरा- लोहरदगा. गांव में व्याप्त नशापान, जुआ पर पूर्णत: अंकुश लगाने के उद्देश्य से भंडरा, लोहरदगा, कैरो, सिसई, सेन्हा प्रखंड के पांच हजार लोग भंडरा बाजार टांड़ पहुंचे. नशा उन्मूलन आंदोलन में हो रही परेशानी, पाउच, देसी शराब की खुलेआम बिक्री, भौरांे गांव के लोगों ने नशा उन्मूलन आंदोलन को आगे नहीं बढ़ाने, भंडरा एवं भौंरो गांव में शराब की बिक्री खुलेआम किये जाने के साथ खुलेआम गांव-गांव में हो रही जुआ पर प्रतिबंध लगाने पर चर्चा की गयी. नशा उन्मूलन आंदोलन के क्रम में भौंरो गांव का एक ग्रामीण द्वारा आंदोलनकारियों पर कार्रवाई के लिए आवेदन दिये जाने की चर्चा की गयी. ग्रामीण भंडरा में लाइसेंसी शराब दुकान, भंडरा एवं भौंरो के अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई करने के उद्देश्य से जमा हुए थे. थाना प्रभारी ख्ंातर हरिजन को इसकी सूचना मिलने के बाद आचार संहिता का नसीहत देते हुए पुलिस द्वारा शराब विक्रेताओं एवं जुआरियों पर कार्रवाई करने के आश्वासन दिये जाने के बाद आंदोलन कारियों का 16 सदस्यीय टीम थाना में थाना प्रभारी से बात की. इस क्रम में आंदोलनकारी एक घंटा तक भंडरा थाना का मुख्य गेट जाम किये थे. आंदोलन कारियों में महिलाओं की भीड़ अधिक थी. शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग नशा उन्मूलन एवं जुआ पर प्रतिबंध लगाने, भंडरा एवं भौंरो में अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर थाना प्रभारी से बात करनेवालों में तिवारी उरांव, कमल उरांव, प्रेमा उरांव, विमला उरांव, बिरसमनी उरांव, रामकिशुन उरांव, लखमनी उरांव, सुनिता उरांव, तेतरी उरांव, जिता उरांव, राजेश उरांव, भूमि उरांव, मनोज तिर्की, श्रीनाथ उरांव, फुलदेव उरांव, सुमित्रा उरांव शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




