फिर शुरु हुआ चर्चाओं का सिलसिला

Published at :30 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
फिर शुरु हुआ चर्चाओं का सिलसिला

लोहरदगा. चुनाव की घोषणा होते ही चाय-पान की दुकानों में राजनीतिक चर्चा शुरु हो गयी है. लोग अभी प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा कर रहे हैं. चर्चा का मुख्य केंद्र गुदरी बाजार है. यहीं से चर्चाएं, अफवाहें शुरू होती है और पहले शहर में और फिर गांवों तक पहुंच जाती है. एक तथाकथित नेता ने […]

विज्ञापन

लोहरदगा. चुनाव की घोषणा होते ही चाय-पान की दुकानों में राजनीतिक चर्चा शुरु हो गयी है. लोग अभी प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा कर रहे हैं. चर्चा का मुख्य केंद्र गुदरी बाजार है. यहीं से चर्चाएं, अफवाहें शुरू होती है और पहले शहर में और फिर गांवों तक पहुंच जाती है. एक तथाकथित नेता ने कुछ लोगों को फोन कर बताया कि उन्हें दिल्ली से सूचना मिली है कि फूल और केला में गंठबंधन हो गया है. यहां केला लड़ेगा. लोग दनादन इधर-उधर फोन कर सच्चाई जानने का प्रयास करने लगे. लोगों का कहना था कि फूलवा अभी स्ट्रोंग पोजिशन में हउ, अइसे में केकरो से समझौता थोड़े न करतउ, इ तो जितल सीट हउ. अफवाह फैलानेवाले ये व्यक्ति हर चुनाव में नारद की भूमिका निभाते हैं, इसलिए लोगों का भरोसा भी उनसे उठ गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola