आप सहयोग करें, हम अपराध मुक्त समाज बनायेंगे:एसपी

Published at :26 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
आप सहयोग करें, हम अपराध मुक्त समाज बनायेंगे:एसपी

एलडीजीए-21 थाना परिसर में बैठक करते एसपी.लोहरदगा. जिले में नव पदस्थापित पुलिस कप्तान चंद्रशेखर प्रसाद ने सदर थाना में समाज के प्रबुद्व लोगों के साथ बैठक की. बैठक में एसपी ने कहा कि सभी के सहयोग से वे अपराध व उग्रवाद पर अंकुश लगाना चाहते हैं. जनता सहयोग करें. एसपी ने कहा कि वे जनता […]

विज्ञापन

एलडीजीए-21 थाना परिसर में बैठक करते एसपी.लोहरदगा. जिले में नव पदस्थापित पुलिस कप्तान चंद्रशेखर प्रसाद ने सदर थाना में समाज के प्रबुद्व लोगों के साथ बैठक की. बैठक में एसपी ने कहा कि सभी के सहयोग से वे अपराध व उग्रवाद पर अंकुश लगाना चाहते हैं. जनता सहयोग करें. एसपी ने कहा कि वे जनता के हर सुख-दुख में 24 घंटे तत्पर रहेंगे. किसी भी तरह की परेशानी हो तो सीधे मुझसे संपर्क करें, दलालों के चंगुल में न फंसे. पुलिस का कर्तव्य है जनता की सेवा और इसमें पुलिस कहीं से भी पीछे नहीं हटेगी. समाज में भयमुक्त वातावरण हो और सभी लोग मिल जुल कर अमन चैन के साथ जिंदगी बसर करें, यही हमारा प्रयास है. मौके पर लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शहर के समस्याओं से एसपी को अवगत कराया. मौके पर सीताराम शर्मा, अनुपम प्रकाश कुंवर, अजय कुमार पंकज, सूरज अग्रवाल, राकेश प्रसाद, राजकिशोर महतो, प्रदीप राणा, भरत साहू, उदय सिंह, राजीव रंजन, सुनील महली, दीपक महतो, परमानंद अग्रवाल, साबिर खान, सैयद खालिद शाह, जबारूल अंसारी, संदीप मिश्रा, श्रीचंद प्रजापति, राजकुमार वर्मा, कृष्णा साहू, परमेश्वर साहू, बलबीर देव, सुबोध राय, अनिता दता, पुलिस इंस्पेक्टर एनएम सिन्हा, थाना प्रभारी सुधीर कुमार साहू, डीके दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola