शराब बेचनेवाले को 5-5 हजार ङ्म का जुर्माना

Published at :24 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
शराब बेचनेवाले को 5-5 हजार ङ्म का जुर्माना

फोटो- एलडीजीए-15, सड़क पर शराब बहाती महिलाएं.सेन्हा- लोहरदगा. बरही के पुराना अखाड़ा में उपप्रमुख रामलखन प्रसाद की अध्यक्षता में नशामुक्ति अभियान की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में लोगों ने बताया कि गांव के कुछ लोग भट्ठी से शराब लाकर गांव मे बेच रहे हैं. इस पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए-15, सड़क पर शराब बहाती महिलाएं.सेन्हा- लोहरदगा. बरही के पुराना अखाड़ा में उपप्रमुख रामलखन प्रसाद की अध्यक्षता में नशामुक्ति अभियान की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में लोगों ने बताया कि गांव के कुछ लोग भट्ठी से शराब लाकर गांव मे बेच रहे हैं. इस पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब सर्वसम्मति से नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है तो फिर ऐसी हरकत नहीं की जानी चाहिए. बैठक से ही उठ कर सारे लोग रामभजन साहू एवं विश्वनाथ उरांव के घर पहुंचे. वहां पाउच में शराब पाया गया. ग्रामीणों ने शराब को जब्त कर उसे सड़क पर बहा दिया. दोनों व्यक्तियों से 5-5 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया. तमाम लोगों ने एक स्वर से कहा कि गांव में शराब बनाने या बाहर से लाकर शराब बेचने पर पूरी तरह रोक है. जो भी इसका उल्लंघन करेंगे, वे दंड के भागी बनेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola