::::: एसटीएफ रांची 2-1 से विजयी

Published at :22 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
:::::  एसटीएफ रांची 2-1 से विजयी

पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि एवं नवयुवक उगरा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का समापनफोटो- एलडीजीए- 10 साइकिल रेस को झंडी दिखाती कलावती देवी.सेन्हा- लोहरदगा. सेन्हा प्रखंड के उगरा गांव में पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि एवं नवयुवक उगरा द्वारा पांच दिवसीय फुटबॉल एवं खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ. इस फुटबॉल टूर्नामेंट में बालक वर्ग में कुल 32 टीम एवं बालिका […]

विज्ञापन

पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि एवं नवयुवक उगरा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का समापनफोटो- एलडीजीए- 10 साइकिल रेस को झंडी दिखाती कलावती देवी.सेन्हा- लोहरदगा. सेन्हा प्रखंड के उगरा गांव में पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि एवं नवयुवक उगरा द्वारा पांच दिवसीय फुटबॉल एवं खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ. इस फुटबॉल टूर्नामेंट में बालक वर्ग में कुल 32 टीम एवं बालिका वर्ग में 16 टीमों ने भाग लिया. टूर्नामंेट में लोहरदगा के अलावे रांची एवं गुमला की टीमों ने भी हिस्सा लिया. बालक वर्ग में एसटीएफ रांची ने जेएफसी झालजमीरा को 2-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. तृतीय स्थान पर मेढ़ो एवं चतुर्थ स्थान पर दत्तरी की टीम रही. बालिका वर्ग में पहाड़ टीम ईचरी ने झारखंड आरमर पुलिस रांची को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. तृतीय स्थान पर उच्च विद्यालय एकाम्बा गुमला एवं चतुर्थ स्थान पर बैंक ऑफ इंडिया मेढ़ो की टीम रही. मौके पर 11 किलोमीटर का मैराथन दौड़ एवं साइकिल रेस बालक एवं बालिकाओं का कोरांबे से घाटा गगेया होते हुए उगरा स्टेडियम मंे समाप्त हुआ. इस रेस में कुल 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया. बालक वर्ग मैराथन दौड़ में प्रथम बुदेश्वर उरांव, द्वितीय अजय खेस एवं तृतीय आलोक टोप्पो रहे. मैराथन दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम फुलो कुमारी, द्वितीय गुलाबी कुमारी एवं तृतीय सुरंती कुमारी रही. बालक साइकिल रेस में प्रथम लालू यादव, द्वितीय रितेसर महतो एवं तृतीय बुधना उरांव रहे. वहीं बालिका वर्ग साइकिल रेस में सुमन कुमारी प्रथम, अनिमा कुमारी द्वितीय एवं मुनी कुमारी तृतीय स्थान पर रही. धीमी साइकिल रेस बालक वर्ग में लालू यादव प्रथम, संदीप उरांव द्वितीय एवं रामदेव उरांव तृतीय स्थान पर रहे. वहीं बालिका वर्ग धीमी साइकिल रेस प्रतियोगिता में सुनिता कुमारी प्रथम, अमिता टोप्पो द्वितीय एवं सुमन कुमारी तृतीय स्थान पर रही. शूटिंग प्रतियोगिता में नेसार अंसारी, सतार अंसारी एवं सुनिल उरांव को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. कुर्सी रेस में प्रथम सविता कुमारी, द्वितीय ललिता कुमारी एवं तृतीय बसंती देवी रही. साथ ही पंचायत का नाम रौशन करने वालों को भी सम्मानित किया गया जिसमें दीपक कुजूर आइआइटी इंजीनीयरींग में 348 रंैक, प्रतीक्षा सिंह मैट्रिक 86.4 प्रतिशत अंक, इम्तियाज अंसारी मैट्रिक 73 प्रतिशत अंक, निकी कुमारी मैट्रिक 72 प्रतिशत अंक को सम्मानित किया गया. इसके साथ नौकरी मंे क्षेत्र का नाम रोशन करनेवालों को भी सम्मानित किया गया. मौके पर जयवंती कुमारी भगत, कलावती देवी, पुनिया उरांव, बसंती देवी, ज्योतिष बाड़ा, बंधन उरांव, नंदलाल उरांव, सगीर अंसारी, चोन्हस उरांव, संजय, महेश, सत्तार, कृपाल,कौशल, आसिफ, सुमन दास, राजू, मंगरा, शंकर सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola