ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया

Published at :20 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया

भंडरा-लोहरदगा. स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर पझरी एवं विटपी गांव के ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया. पझरी गांव में प्रधानाध्यापक नवनीत गौड़ एवं अध्यक्ष एतवा उरांव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस क्रम में पझरी यात्री शेड एवं आसपास, पझरी सामुदायिक भवन एवं आसपास तथा गांव के नाली, सड़क की सफाई की […]

विज्ञापन

भंडरा-लोहरदगा. स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर पझरी एवं विटपी गांव के ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया. पझरी गांव में प्रधानाध्यापक नवनीत गौड़ एवं अध्यक्ष एतवा उरांव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस क्रम में पझरी यात्री शेड एवं आसपास, पझरी सामुदायिक भवन एवं आसपास तथा गांव के नाली, सड़क की सफाई की गयी. विटपी गांव में मुखिया धनेश्वरी उरांव एवं पाहन धनेश्वर उरांव के नेतृत्व में आंगनबाड़ी केंद्र, सभी सड़क, चौक-चौराहों सहित चापानल के आसपास स्वच्छता अभियान ग्रामीणों ने चलायी. लोगों को अपना घर, सार्वजनिक स्थल सहित सभी जगहों पर स्वच्छता को अपनाने की सलाह दी गयी. मौके पर पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष बांदे उरांव, मीरा उरांव, प्रमोद उरांव, सुशांत उरांव, सामेल लकड़ा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola