रंगकर्मी नीरज का अंतिम संस्कार हुआ

लोहरदगा : आकृति उदय संस्था के संस्थापक सदस्य नीरज कुमार का अंतिम संस्कार कोयल नदी तट पर कर दिया गया. उनके बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी तो मुक्तिधाम में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गयी. गुदरी बाजार स्थित उनके आवास से जब शवयात्रा निकाली गयी. शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. उनके […]
लोहरदगा : आकृति उदय संस्था के संस्थापक सदस्य नीरज कुमार का अंतिम संस्कार कोयल नदी तट पर कर दिया गया. उनके बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी तो मुक्तिधाम में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गयी. गुदरी बाजार स्थित उनके आवास से जब शवयात्रा निकाली गयी.
शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. उनके निधन के बाद शहर में शोक की लहर व्याप्त है. विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है. कई स्थानों पर शोक सभा का भी आयोजन किया गया. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शोक सभा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. मौके पर अजय कुमार लाल, संजय कुमार सिंह, राहुल कुमार, मिथलेश कुमार, विजय कुमार, कन्हैया द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे. गुरुकुल भारती विद्यालय, रामकली देवी शिशु मंदिर में व अभिभावक मंच ने भी शोक सभा का आयोजन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




