लीड ::3::::: आवंटित दुकान चल रही है किराये पर

Published at :04 Sep 2014 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
लीड ::3:::::   आवंटित दुकान चल रही है किराये पर

महिला मंडल समूह को किया गया है दुकान आवंटितफोटो- एलडीजीए- 2 बना शेड भवन.लोहरदगा. जिले के कैरो प्रखंड के बाजारटांड़ में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत 16 लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण कराया गया है. यह कार्य वित्तीय वर्ष 2010-11 में कराया गया है. भवन बन कर तैयार है. बाजारटांड़ […]

विज्ञापन

महिला मंडल समूह को किया गया है दुकान आवंटितफोटो- एलडीजीए- 2 बना शेड भवन.लोहरदगा. जिले के कैरो प्रखंड के बाजारटांड़ में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत 16 लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण कराया गया है. यह कार्य वित्तीय वर्ष 2010-11 में कराया गया है. भवन बन कर तैयार है. बाजारटांड़ में बनाये गये दुकानों का आवंटन स्वयं सहायता समूहों एवं बेरोजगार युवकों के बीच 70-30 के अनुपात में देना था. लेकिन दुकानों का आवंटन 70-30 के अनुपात में न कर शुरू में ही अनियमितता बरती गयी. परिणाम स्वरूप एक दुकान के अलावा बाकी सभी बंद पड़े हैं. यदि यही दुकानें बेरोजगारों के बीच आवंटित किये जाते तो सभी दुकानें खुले होते. इस श्ेाड में छह दुकान बनाये गये हैं.नहीं खुल रही हैं दुकानेंदुकानों का निर्माण चार वर्ष पूर्व कर दिया गया. आवंटन भी लगभग दो साल पूर्व कर दिया गया है, लेकिन मात्र एक दुकान खुला है. दुकानों का आवंटन एक साल के लिए किया गया है. इसके लिए न्यूनतम मासिक किराया भी फिक्स किया गया है. दुकानें नहीं खोली गयी, बावजूद इसे देखनेवाला कोई नहीं है. जबकि नियमत: एक वर्ष पूरा होने के बाद नवीकरण या दूसरे व्यक्ति जो दुकान के इच्छुक हैं, उन्हें आवंटित करना चाहिए. शौचालय बेकार, जर्जर होने लगे भवनदुकानों में पेयजल की सुविधा के लिए डीप बोरिंग कराया गया है. यहां शौचालय की भी व्यवस्था की गयी थी, लेकिन दुकान नहीं खुलने, भवन बेकार होने के कारण शौचालय को मनचलों ने बरबाद कर दिया है. डीप बोरिंग का उपयोग भी नहीं हो रहा है. बंद रहने के कारण भवन की स्थिति चार सालों में ही जर्जरावस्था में पहुंच गयी है. किराया वसूलते हैं प्रभारी एलइओबाजार शेड में बने दुकान को महिला मंडल को आवंटित कर दिया गया. लेकिन महिला मंडल स्वयं दुकान न खोल किराये पर लगा दिया है. सूत्र बताते हैं कि महिला मंडलों को न्यूनतम किराये पर दुकान आवंटित किया गया है, जिसे प्रभारी एलइओ (महिला प्रसार पदाधिकारी) प्रदीप कुमार की मिलीभगत से बेरोजगार युवकों को भाड़ा बढ़ोतरी कर दिया गया है. दुकान से आनेवाले किराया प्रदीप कुमार वसूलते हैं. किराया लेने की बात गलत : प्रभारी एलइओप्रभारी एलइओ प्रदीप कुमार ने कहा कि किराया लेने की बात गलत है. महिला मंडल की समूहों को नि:शुल्क दुकान का आवंटन किया गया है. दुकान जिनके नाम से आवंटित किया गया है वे अगर किसी अन्य को किराये पर दुकान दिये हैं तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola