चौकीदारों को योगदान कराने की मांग

Updated at : 21 Feb 2020 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
चौकीदारों को योगदान कराने की मांग

लोहरदगा : झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत का प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव से उनके आवास रांची में मिला. इसमें मांग की गयी कि जो चौकीदार सेवा से विमुक्त किये गये हैं. उनको जल्द से जल्द पुन: सेवा में योगदान कराया जाये, एक जनवरी 1990 से पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदारों […]

विज्ञापन

लोहरदगा : झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत का प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव से उनके आवास रांची में मिला. इसमें मांग की गयी कि जो चौकीदार सेवा से विमुक्त किये गये हैं.

उनको जल्द से जल्द पुन: सेवा में योगदान कराया जाये, एक जनवरी 1990 से पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदारों के आश्रितों की नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार शुरू करने और विज्ञापन निकाल कर बहाली करने पर तत्काल रोक लगाने को लेकर अध्यादेश जारी करने की मांग की गयी. इस पर वित्त मंत्री ने आश्वस्त किया है कि मुख्यमंत्री से मैं इस संबंध में बात करूंगा और चौकीदारों को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा.

इस दौरान मांडर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंधु तिर्की और चमरा लिंडा से मिल कर चौकीदारों ने मांग पत्र सौंपा और विधानसभा में सवाल उठाने का अनुरोध किया. चमरा लिंडा ने विधानसभा में सवाल उठाने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष कृष्णदयाल सिंह, समसुल अंसारी,नेजावत अंसारी, एतवा उरांव, राजू राम, पिंटू राम, सुजीत उरांव आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola