ePaper

ठंड से ठिठुरते अधेड़ को सीओ ने दिया कंबल

Updated at : 04 Jan 2020 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड से ठिठुरते अधेड़ को सीओ ने दिया कंबल

कुड़ू : कुडू प्रखंड क्षेत्र के ककरगढ़ पंचायत के चिरना गांव निवासी सुधुवा उरांव उम्र 56 वर्ष अपनी जमीन से संबंधित समस्या के समाधान को लेकर कुड़ू प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंच़े वे कार्यालय परिसर में ठंड से कांप रहे थे, उनकी हालत देख किसी ने सीओ कमलेश उरांव को इसकी सूचना दी. सीओ परिसर […]

विज्ञापन

कुड़ू : कुडू प्रखंड क्षेत्र के ककरगढ़ पंचायत के चिरना गांव निवासी सुधुवा उरांव उम्र 56 वर्ष अपनी जमीन से संबंधित समस्या के समाधान को लेकर कुड़ू प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंच़े वे कार्यालय परिसर में ठंड से कांप रहे थे, उनकी हालत देख किसी ने सीओ कमलेश उरांव को इसकी सूचना दी.

सीओ परिसर में ठंड से कांप रहे अधेड़ को कंबल देकर उनसे कार्यालय आने की जानकारी ली. उन्होंने उनका काम करा कर उन्हें वापस भेज दिया. सुधुवा उरांव ने बताया कि अंचल कार्यालय आने के क्रम में वे बारिश से भींग गये थे. इससे उन्हें ठंड लगने लगी़ वे ठंड से कांप रहे थे तो सीओ उनके पास आये और उन्हें कंबल देते हुए उनका काम करा कर वापस भेज दिये.

सीओ कमलेश उरांव ने बताया कि ठंड से प्रखंड क्षेत्र में किसी को ठिठुरने नहीं दिया जायेगा. मौके पर अंचल कर्मी दिलीप कुमार, सुजित पासवान, कुर्बान अंसारी सहित राजस्व कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola