धीरज साहू बने बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक

Updated:
विज्ञापन
धीरज साहू बने बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक

धीरज साहू बने बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक

विज्ञापन

लोहरदगा़ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर संगठनात्मक फेरबदल करते हुए झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. इस मनोनयन के बाद लोहरदगा सहित पूरे राज्य के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. धीरज प्रसाद साहू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभायेंगे. उनके लिए यह गर्व का विषय है कि उन्हें बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्य में चुनावी जिम्मेदारी दी गयी है. गुरुकुल शांति आश्रम में बने उपरी मंजिल का उद्घाटन आज

लोहरदगा़ शहरी क्षेत्र में स्थित गुरुकुल शांति आश्रम में आठ मार्च को मातुश्री काशीबा हरि भाई गोटी चैरिटेबल ट्रस्ट सूरत द्वारा निर्मित उपरी मंजिल का उद्घाटन ट्रस्ट के अध्यक्ष केशु भाई गोटी व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न होगी. इस अवसर पर 21 कुंडीय राष्ट्र कल्याण महायज्ञ का आयोजन किया गया है. यह जानकारी गुरुकुल शांति आश्रम के आचार्य शरद चंद्र आर्य ने दी.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola