मॉब लिंचिंग के खिलाफ आक्रोश जुलूस निकाला
Updated at : 06 Jul 2019 1:54 AM (IST)
विज्ञापन

किस्को/लोहरदगा : अंजुमन-ए-इस्लामिया नावाडीह, नारी, कसियाडीह, होन्दगा, किस्को, बालाटोली, सेमरडीह के बैनर तले मॉब लिंचिंग के खिलाफ आक्रोश जुलूस निकाला गया. जुलूस मदरसा मिस्बाहुल उलूम किस्को से निकल कर किस्को थाना होते हुए अंचल कार्यालय किस्को में जा कर संपन्न हुआ. इसका नेतृत्व जुलूस की अगुवाई अंजुमन-ए-इस्लामियां नावाडीह के सदर रौनक इकबाल, उप प्रमुख अशफाक […]
विज्ञापन
किस्को/लोहरदगा : अंजुमन-ए-इस्लामिया नावाडीह, नारी, कसियाडीह, होन्दगा, किस्को, बालाटोली, सेमरडीह के बैनर तले मॉब लिंचिंग के खिलाफ आक्रोश जुलूस निकाला गया. जुलूस मदरसा मिस्बाहुल उलूम किस्को से निकल कर किस्को थाना होते हुए अंचल कार्यालय किस्को में जा कर संपन्न हुआ.
इसका नेतृत्व जुलूस की अगुवाई अंजुमन-ए-इस्लामियां नावाडीह के सदर रौनक इकबाल, उप प्रमुख अशफाक अंसारी, फारुख कैसर, अख्तर अंसारी, उल्फत अंसारी तथा अंजुमन के पदाधिकारियों ने किया. ज्ञात हो कि पिछले दिनों सरायकेला खरसावां के धतकीडीह में 17 जून की रात एक युवक तबरेज अंसारी की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मॉब लिंचिंग की घटना से हमारे देश को दुनिया के सामने शर्मशार होना पड़ा और तबरेज की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
जुलूस के बाद सदर रौनक इक़बाल की अगुवाई में राज्यपाल के नाम अंचलाधिकारी किस्को को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन सौंपनेवालों में मोहिबुल्लाह अंसारी, इसहाक अंसारी, जबीउल्लाह, मो कैश, रियाजुल हसन, नजरुल हसन, शानिफ अंसारी, हन्नान अंसारी, ताजुद्दीन, फारूक कैसर, अंजुर अंसारी, रफीक अंसारी, मेराज अंसारी, फैजुल राशिद, सामूल अंसारी, ओबैदुल्लाह अंसारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




