खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने और नये मोहल्लों में कनेक्शन देने की मांग

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 19 May 2026 8:44 PM

विज्ञापन

खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने और नये मोहल्लों में कनेक्शन देने की मांग

विज्ञापन

लोहरदगा़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से उत्पन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर युवा नेता रोहित उरांव, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल और संजय कुमार ने विद्युत आपूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात की. नेताओं ने लोहरदगा के विभिन्न क्षेत्रों में खराब ट्रांसफॉर्मर, लो वोल्टेज और नये मोहल्लों में बिजली कनेक्शन नहीं होने जैसी समस्याओं को अधिकारी के सामने रखा. कहा कि लगातार बिजली कटौती और ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रोहित उरांव ने कहा कि विगत कुछ दिनों से खराब मौसम के कारण कई क्षेत्रों के ट्रांसफॉर्मर जल गये हैं. इसके कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. उन्होंने कार्यपालक अभियंता से खराब ट्रांसफॉर्मरों को जल्द बदलने और मरम्मत करने की मांग की. वहीं, निशीथ जायसवाल ने नये मोहल्लों में बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि अंधेरे में रहने वाले परिवारों को जल्द से जल्द बिजली सुविधा से जोड़ा जाना चाहिए. कार्यपालक अभियंता ने दोनों नेताओं को आश्वस्त किया कि खराब ट्रांसफॉर्मरों को बदलने और नये कनेक्शन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर समस्याओं का त्वरित निदान किया जायेगा.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola