लोहरदगा के बड़ा तालाब में 26 को होगी भव्य गंगा आरती, तैयारियां तेज
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 19 May 2026 8:50 PM
लोहरदगा के बड़ा तालाब में 26 को होगी भव्य गंगा आरती, तैयारियां तेज
लोहरदगा़ जिले में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आगामी 26 मई को संध्या 7: 00 बजे से शिव मंदिर बड़ा तालाब प्रांगण में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा. इस धार्मिक अनुष्ठान को ऐतिहासिक और गरिमामयी बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. इसी कड़ी में कार्यक्रम के महामंत्री सचिन कुमार साहू की अध्यक्षता में कृषि मार्केट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गयी. चलाया जा रहा व्यापक जनसंपर्क अभियान : आयोजन समिति द्वारा इस भव्य कार्यक्रम को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जिले के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. इसके साथ ही जगह-जगह बैठकें कर आम जनता को भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने का न्योता दिया जा रहा है. तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कार्यक्रम संयोजक सत्यम कुमार, चंदन गोप, सरवन सिंह, गोपाल पांडे, शशि सिंह, दुखन सिंह, सृष्टि पांडे सहित काफी संख्या में श्रद्धालु और प्रबुद्धजन मौजूद थे. आयोजन समिति ने लोहरदगा के सभी सनातन धर्मावलंबियों और भक्तों से अपील की है कि वे समय पर बड़ा तालाब प्रांगण पहुंचकर महाआरती में शामिल हों और पुण्य के भागी बनें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










