कन्यादान योजना का लक्ष्य जल्द पूरा करें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2019 1:23 AM
लोहरदगा : सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में सेविकाओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र पर्यवेक्षक प्रवीना चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं सरकार की योजना को लाभुकों तक नि:स्वार्थ पहुंचायें. कन्यादान योजना के एक एक लाभुक का आवेदन सप्ताह भर के अंदर भर कर कार्यालय में जमा करें. […]
लोहरदगा : सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में सेविकाओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र पर्यवेक्षक प्रवीना चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं सरकार की योजना को लाभुकों तक नि:स्वार्थ पहुंचायें. कन्यादान योजना के एक एक लाभुक का आवेदन सप्ताह भर के अंदर भर कर कार्यालय में जमा करें.
आधार नंबर, बैंक खाता, शादी का प्रमाण जैसे कार्ड के अलावा सेविका आवेदन का सत्यापन करेंगे. मातृत्व वंदना योजना के तहत प्रति आंगनबाड़ी केंद्र में दो लाभुक का आवेदन जमा कर लाभ दिलायें. दिव्यांग व्यक्तियों को आधार एवं बैंक खाता नंबर ले कर कार्यालय में जमा करें. बैठक में टीकाकरण की उपयोगिता जमा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर प्रवीना चौधरी, प्रमुनि उरांव, पूनम मिंज, बुधनी देवी, टिंकी देवी, सुनीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










